Tamil Nadu Government Formation Live: तमिलनाडु में होगा खेला, BJP से AIDMK का मोह भंग! स्टालिन या विजय किसके संग जाएगी पार्टी?

Tamil Nadu Government Formation Live: तमिलनाडु में होगा खेला, BJP से AIDMK का मोह भंग! स्टालिन या विजय किसके संग जाएगी पार्टी?
Tamil Nadu Government Formation Live Updates: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से अभी भी दूर है. कांग्रेस के समर्थन के बावजूद पार्टी 118 के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई. इसी बीच बीजेपी की सहयोगी AIADMK के एनडीए से अलग होने की चर्चाओं ने राजनीति को और गर्म कर दिया है. सवाल उठ रहा है कि अगर AIADMK बीजेपी से अलग होती है तो वह स्टालिन की DMK के साथ जाएगी या विजय की TVK का समर्थन करेगी. राज्यपाल ने भी विजय से बहुमत साबित करने के लिए विधायकों की सूची मांगी है. ऐसे में तमिलनाडु की राजनीति में बड़े उलटफेर की संभावना बनती दिख रही है.