Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में TVK का जलवा, लेकिन एक्टर विजय के ड्राइवर का बेटा जीता क्या? टिकट मिलने पर खूब रोया था

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में TVK का जलवा, लेकिन एक्टर विजय के ड्राइवर का बेटा जीता क्या? टिकट मिलने पर खूब रोया था
Actor Vijay Tamil Nadu Election: तामिलनाडु के चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है. सोमवार को जारी मतगणना में एक्टर विजय की पार्टी का परचम लहरते हुए दिख रहा है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) की वेबसाइट पर ताजा अपडेट के अनुसार, एक्टर विजय की पार्टी TVK 110 सीटों पर, AIADMK+ 59 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन 48 पर सिमटती हुई दिख रही है. लेकिन, इन सबके बीच चर्चा हो रही है विजय के ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे शबरीनाथन की, जिनका टिकट मिलने के बाद रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.