Tamil Nadu Chunav Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में स्टालिन 'राज' का अंत होगा, या TVK-बीजेपी-AIADMK मिलकर बनाएगी सरकार?
Tamil Nadu Chunav Results 2026 LIVE: तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों गिनती शुरू होने वाली है. ज्यादातर प्रमुख एग्जिट पोल्स के अनुसार, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला 'सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस' (SPA) बहुमत के आंकड़े 118 को पार करता दिख रहा है. DMK गठबंधन सत्ता बचाने की कोशिश कर रहा है, वहीं NDA (BJP-AIADMK) वापसी की उम्मीद लगा रहा है. इन दोनों का खेल अभिनेता विजय की पार्टी TVK बिगाड़ सकती है. दो सीटों से लड़ रहे विजय ने युवाओं को नई राजनीति का वादा किया. एग्जिट पोल्स अगर सही साबित हुए तो TVK वोट शेयर से न सिर्फ सीटें जीत सकती है, बल्कि किंगमेकर भी बन सकती है.