Public Opinion: गैस कनेक्शन के लिए इधर-उधर भटक रहे ग्राहक, बोले कैसे चलेगा घर का चूल्हा?
ग्राहक ओमवती और अमरदीप ने बताया कि नए कनेक्शन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. गैस का कनेक्शन होना जरूरी है. पहले तो हम चूल्हे पर खाना बनाते थे. लेकिन चूल्हे में खाना बनाने से दिक्कत हो रही हैं. गैस कनेक्शन के लिए आए यहां आकर पता चला कि गैस कनेक्शन करने से मना कर दिया. गैस कनेक्शन नहीं होगा तो घर में बच्चों के लिए खाना, नाश्ता कैसे बनेगा. सरकार को सोचना चाहिए कि नए कनेक्शन शुरू कर दें.