PM मोदी की अपील का असर, आरएस पुरा में तांगों से सफर कर रहे लोग
Horse Cart Video: जम्मू के रणबीर सिंह पुरा (Ranbir Singh Pura) के सीमावर्ती इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर देखने को मिल रहा है. स्थानीय लोग और पर्यटक अब छोटे सफर के लिए तांगों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक तांगे एक बार फिर सड़कों पर नजर आने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न केवल ईंधन की बचत हो रही है, बल्कि पुराने परिवहन साधनों को भी बढ़ावा मिल रहा है. सीमा क्षेत्र में यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और कई पर्यटक भी टांगों की सवारी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. (इनपुट: कोमल सिंह मन्हास)