PM Modi Somnath Visit Live: 'असत्य मिटता रहा, सत्य अमर बना रहा...' सोमनाथ में PM मोदी का संदेश

PM Modi Somnath Visit Live: 'असत्य मिटता रहा, सत्य अमर बना रहा...' सोमनाथ में PM मोदी का संदेश
Somnath Amrut Mahotsav Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल हुए. मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर विशेष पूजा, वैदिक अनुष्ठान और 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से कुंभाभिषेकम किया गया. पीएम मोदी ने सोमनाथ में भव्य रोड शो भी किया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक मौजूद रहे. कार्यक्रम में देशभर से कलाकार और साधु-संत शामिल हुए हैं. गुजरात सरकार और सोमनाथ ट्रस्ट ने इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान सोमनाथ महोत्सव को संबोधित भी किया.