PM Modi Italy Visit Live: 'डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड': भारत-इटली व्यापार पर पीएम मोदी का नया मंत्र

PM Modi Italy Visit Live: 'डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड': भारत-इटली व्यापार पर पीएम मोदी का नया मंत्र
PM Modi Italy Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और इटली के बीच मजबूत होते व्यापारिक रिश्तों पर जोर दिया है. इस दौरान उन्होंने एक नया मंत्र देते हुए कहा, 'डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली एंड डिलीवर फॉर द वर्ल्ड.' उन्होंने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार तेजी से 20 बिलियन यूरो के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. वर्तमान में भारत में 800 से अधिक इतालवी कंपनियां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. दोनों देशों की ताकत मिलकर फैशन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक पूरी मानवता के लिए नए अवसर पैदा करेगी.