PM मोदी की 4.5 घंटे मैराथन मीटिंग: मंत्रियों को मैजेस- पेंडिंग काम तुरंत खत्म कीजिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक मैराथन बैठक की अध्यक्षता की, जो करीब साढ़े चार घंटे तक चली. बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया. पीएम मोदी ने मंत्रियों को साफ निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और जनता तक लाभ समय पर पहुंचाया जाए.