Plot Vastu Tips: घर बनाने के लिए आप भी खरीदने जा रहे हैं प्लॉट? वास्तु के हिसाब से इन बातों का रखें ख्याल
Plot Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि प्लॉट खरीदते समय केवल भौतिक सुविधाओं पर ही नहीं, बल्कि वास्तु नियमों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. चौकोर और आयताकार आकार के प्लॉट को सबसे उत्तम माना जाता है.विशेष रूप से यदि उत्तर-पूर्व का कोना कटा हो तो इसे अशुभ माना जाता है. उन्होंने बताया कि भूमि की ढलान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए.