PHOTOS: 29000 KMPH की तूफानी रफ्तार, 10000 KM रेंज, भारत के ब्रह्मास्‍त्र का नाम सुनते ही चीन-पाक को आया पसीना

PHOTOS: 29000 KMPH की तूफानी रफ्तार, 10000 KM रेंज, भारत के ब्रह्मास्‍त्र का नाम सुनते ही चीन-पाक को आया पसीना
India Missile Programme: भारत अपने डिफेंस सिस्‍टम को लगातार अपग्रेड कर रहा है. सीमा के एक तरफ पाकिस्‍तान और दूसरी तरफ चीन जैसे देश हैं. इन दोनों की नीयत कई मौकों पर साबित हो चुकी है. ऐसे में भारत के लिए जरूरी है कि वह खुद को दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध लड़ने के लिए तैयार करे. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसका नमूना देखने को मिला था, जब चीन ने पाकिस्‍तान को सैटेलाइट से भारतीय सशस्‍त्र बलों के मूवमेंट के बारे में रियल टाइम जानकारी उपलब्‍ध कराई थी. भारत के नीति-निर्माता इस बात को अच्‍छी तरह से समझते हैं. यही वजह है कि एयर डिफेंस सिस्‍टम, मिसाइल, फाइटर जेट, ड्रोन आदि के क्षेत्र में लगातार काम चल रहा है. इस बीच, DRDO खुद को अग्नि-6 मिसाइल के ट्रायल के लिए तैयार कर रहा है. अग्नि सीरीज की नई मिसाइल अग्नि-5 से कहीं ज्‍यादा घातक और लंबी दूरी तक मार करने वाली होगी. बता दें कि अग्नि-5 की रेंज 5000 से 6000 किलोमीटर तक है.