PHOTOS: ड्रोन से हथियार, नेपाल से फंडिंग... पढ़ें दाऊद और ISI के स्लीपर सेल का पूरा कच्चा-चिट्ठा

PHOTOS: ड्रोन से हथियार, नेपाल से फंडिंग... पढ़ें दाऊद और ISI के स्लीपर सेल का पूरा कच्चा-चिट्ठा
Dawood-ISI Terror Module Busted: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में अंडरवर्ल्ड-आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया. 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि कराची से ऑपरेट हो रहा दाऊद इब्राहिम का 'डी कंपनी' और आईएसआई का गठजोड़ दिल्ली और मुंबई समेत देश के 5 बड़े शहरों में खौफनाक आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था. पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और हैंड ग्रेनेड भेजे गए थे. छोटा राजन पर हमला करने वाला मुन्ना झिंगाड़ा इस ऑपरेशन का मुख्य हैंडलर था. इन आतंकियों के निशाने पर सुरक्षा बल और कई अहम ठिकाने थे.