Petrol-Diesel-CNG Price Hike: पहले दूध, अब CNG और पेट्रोल-डीजल महंगा...जिसका डर था वही हुआ, 48 घंटे में 3 बड़े झटके!
Petrol-Diesel-CNG Price Hike: आम आदमी की जेब पर एक के बाद एक वार हो रहा है. महंगाई की मार से परेशान लोगों को लगातार झटके लग रहे हैं. परसों दूध महंगा हुआ, उसके ठीक बाद मुंबई में CNG के दाम बढ़ गए और अब पेट्रोल-डीजल के रेट भी बढ़ गए हैं. महज 48 घंटे में तीन बड़े झटके लगने से घरेलू बजट बिगड़ गया है. आज पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इससे रसोई, सफर और रोजमर्रा की जरूरतों पर सीधा असर पड़ रहा है.