Opinion: जिस घर में IAS-IPS हाथ जोड़कर जाते थे, वहां पुलिस दरवाजा पीटकर घुसी, बुलंदी से गर्दिश की तरफ अभिषेक बनर्जी का सफर शुरू
Abhishek Banerjee Downfall : बंगाल की राजनीति में एक दौर ऐसा आया जब यह माना जाने लगा कि सरकार और पार्टी के कई बड़े फैसलों में अभिषेक बनर्जी की निर्णायक भूमिका रहता है. राज्य के कई वरिष्ठ अफसरों को लेकर विपक्ष आरोप लगाता रहा कि वे सीधे कालीघाट और कैमैक स्ट्रीट की राजनीतिक लाइन पर काम करते हैं. लेकिन राजनीति का पहिया ऐसा घूमा कि जिस घर के बाहर कभी अफसर इंतजार करते थे, वहां अब पुलिस की एंट्री खबर बन रही है. कोलकाता पुलिस का अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचना सिर्फ एक प्रशासनिक घटना नहीं, बल्कि बंगाल की बदलती सत्ता-राजनीति का संकेत माना जा रहा है. पढ़ें सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ लेने का बाद बंगाल में क्या कुछ बदला है.