NTA का 'ऑपरेशन क्लीन', 20 दिनों में बदलेगा सिस्टम, हाई-टेक सुरक्षा से लैस होंगे नीट यूजी परीक्षा केंद्र
NTA Exam Security Upgrade 2026: नीट यूजी परीक्षा प्रणाली को लीक-प्रूफ बनाने के लिए सरकार ने एनटीए को 20 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. डिजिटल ट्रैकिंग और सख्त पुलिस सुरक्षा के साथ अब परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की तैयारी है, जिससे उम्मीदवारों का भरोसा दोबारा बहाल किया जा सके.