NEET Paper Leak: इस घिनौने खेल को बंद करने के लिए जेन-जी सड़कों पर उतर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें: केजरीवाल
Arvind Kejriwal on NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में अरविंद केजरीवाल ने युवाओं (जेन-जी) से सीधा संवाद कर आर-पार की जंग का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि नेपाल और बांग्लादेश की तरह अब भारत के युवाओं को भी सड़कों पर उतरना होगा. केजरीवाल ने भाजपा शासित राज्यों को पेपर लीक का केंद्र बताते हुए आरोप लगाया कि सीबीआई जांच महज दिखावा है, जिसका मकसद असली दोषियों और शीर्ष पर बैठे नेताओं को बचाना है.