NEET Exam Controversy: नासिक में पेपर छपा... गुरुग्राम तक कैसे पहुंचा? मैप के जरिए समझिए
NEET UG Exam Controversy: NEET पेपर लीक केस अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां एक याचिका में NTA को हटाकर नई स्वतंत्र संस्था बनाने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने CBI से 4 हफ्तों में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और अब पूरे मामले की निगरानी खुद कोर्ट करेगा. बताया जा रहा है कि इस पेपर लीक से करीब 23 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं, जिससे देशभर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. जांच एजेंसियां भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं. गुरुग्राम से एक MBBS छात्र यश को हिरासत में लिया गया है, जबकि नासिक से शुभम खैरनार को CBI ने गिरफ्तार किया है. कई राज्यों में फैले इस नेटवर्क की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है. सूत्रों के मुताबिक यह पूरा पेपर लीक नेटवर्क नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से शुरू होकर हरियाणा, गुरुग्राम, जयपुर और सीकर तक फैला, और फिर इसे कई राज्यों में व्हाट्सएप, टेलीग्राम और PDF के जरिए वायरल किया गया. अब जांच का फोकस इस बात पर है कि इस पूरे रैकेट के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और क्या दोबारा परीक्षा कराई जाएगी.