Nanyaji Maharaj Temple: यहां भोग में भगवान को अर्पित की जाती है चॉकलेट-टॉफी, रोग-परेशानियों से मिलती है मुक्ति
Nanyaji Maharaj Temple: आपने कई चमत्कारी मंदिरों के बारे में सुना होगा लेकिन राजस्थान के सीकर में बालाजी महाराज का एक ऐसा मंदिर हैं, जहां दर्शन करने मात्र से सभी भक्तों की इच्छा पूरी होती है और रोगों से भी मुक्ति मिलती है. मंदिर के पास एक कुंआ भी है, जहां लगातार धुनी जलती रहती है. आज तक किसी को नहीं पता कि ये कैसे जल रही है. आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में खास बातें...