Mushroom Farming Tips: करना है मशरूम उत्पादन? तो जानें एक्सपर्ट आइडिया, कम समय में होगी बेहतर आमदनी
मुजफ्फरपुर में मशरूम की खेती अब स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम बन रही है. जहां किसान और युवा कृषि विशेषज्ञ अमरनाथ शर्मा से प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर हो रहे हैं. सरकारी सब्सिडी और सही मार्केटिंग के सहयोग से कम लागत और कम समय में युवा न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रहे हैं, बल्कि जिले में रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहे हैं.