Medical Store Strike LIVE: दिल्ली में बंद रहे मेडिकल स्टोर, मरीजों पर आफत; अस्पतालों के पास की दुकानें खुलीं
Medical Store Strike LIVE: देशभर में आज AIOCD के आह्वान पर मेडिकल स्टोर और केमिस्ट दुकानों की हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है. संगठन ई-फार्मेसी और इंस्टेंट मेडिसिन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त नियमों की मांग कर रहा है. हड़ताल के बीच दिल्ली के कई निजी इलाकों में मेडिकल स्टोर बंद रहे, हालांकि अस्पतालों के आसपास की दवा दुकानें खुली नजर आईं.