Mamata Banerjee and Akhilesh Yadav meeting: 'दीदी, आप हारी नहीं हैं, हराया गया है', ममता बनर्जी से मुलाकात में बोले अखिलेश यादव; अभिषेक बनर्जी को लगाया गले

Mamata Banerjee and Akhilesh Yadav meeting: 'दीदी, आप हारी नहीं हैं, हराया गया है', ममता बनर्जी से मुलाकात में बोले अखिलेश यादव; अभिषेक बनर्जी को लगाया गले
पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार के बाद इंडिया गठबंधन फिर से सक्रिय होता नजर आ रहा है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को कोलकाता पहुंचे. यहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान अखिलेश ने टीएमसी की चुनावी लड़ाई की तारीफ करते हुए ममता से कहा कि वह 'हारी नहीं, हराई गई हैं.' इससे पहले टीएमसी विधायकों की बैठक में अभिषेक बनर्जी ने चुनाव परिणाम और हिंसा को लेकर कोर्ट जाने की बात कही. हार के बाद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेताओं ने भी ममता बनर्जी से संपर्क किया, जिससे विपक्षी एकजुटता के संकेत मिले.