Madhubani: न कागज, न रजिस्ट्री...दशकों से मौखिक समझौते पर हो रही मुनाफे वाली खेती, बिहार में अनोखा कमला मॉडल
Riverbank Farming In Madhubani: उत्तर बिहार में बाढ़ की विभीषिका के लिए जानी जाने वाली मधुबनी की कमला नदी इन दिनों हरे-भरे खेतों में बदल चुकी है. किसान हर साल नदी किनारे की जमीन पर 6 महीने के लिए कब्जा (छैकते) करते हैं. यहां खीरा, ककड़ी, तरबूज और लौकी जैसी फसलों की बंपर पैदावार करते हैं. इस पूरी जमीन पर दशकों से बिना किसी कागजी लिखा-पढ़ी के, सिर्फ एक मौखिक समझौते (जुबान) पर खेती का बंटवारा होता आ रहा है. जानिए बाढ़ और रेत के बीच की इस जादुई खेती की पूरी कहानी.