LPG का तोड़ निकाल लिया सरकार ने, अब देश में ही बनेगी गैस, एक ईंधन का होगा डबल उपयोग

LPG का तोड़ निकाल लिया सरकार ने, अब देश में ही बनेगी गैस, एक ईंधन का होगा डबल उपयोग
ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट और महंगे आयात के बीच एक बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने विदेशी से आयात होने वाले LPG और LNG का देसी 'तोड़' निकाल लिया है. अब देश में मौजूद विशाल कोयला भंडारों से 'गैसीफिकेशन' तकनीक के जरिए सिंथेटिक गैस (सिनगैस) बनाई जाएगी. एक तरफ जहां पीएम मोदी ने जनता से ईंधन बचत की अपील की है, वहीं यह नई तकनीक कोयले का 'डबल उपयोग' सुनिश्चित कर 2.77 लाख करोड़ रुपये का आयात बिल बचाएगी.