Kerala CM Name Announcement Live: वेणुगोपाल-सतीशन या चेन्निथला में कौन अगला केरल CM? आज खत्म होगा सस्पेंस

Kerala CM Name Announcement Live: वेणुगोपाल-सतीशन या चेन्निथला में कौन अगला केरल CM? आज खत्म होगा सस्पेंस
Kerala CM Name Announcement Live: कांग्रेस आज केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. पिछले नौ दिनों से दिल्ली में बैठकों और लॉबिंग का दौर जारी था. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद अंतिम फैसला लिया है. माना जा रहा है कि तिरुवनंतपुरम में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. पार्टी के भीतर यह फैसला सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं बल्कि कांग्रेस के भविष्य की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है.