Kerala Chunav Results: केरल चुनाव में वोटों की गिनती से पहले पूंजार सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत! बात गलत हुई तो करोड़ रुपये मिलेंगे

Kerala Chunav Results: केरल चुनाव में वोटों की गिनती से पहले पूंजार सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत! बात गलत हुई तो करोड़ रुपये मिलेंगे
Kerala chunav results: केरल विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दोपहर बाद नतीजे आएंगे. एलडीएफ और यूडीएफ के प्रदर्शन पर सबकी नजर है. इसी बीच बीजेपी उम्मीदवार पी.सी. जॉर्ज ने गिनती से पहले ही अपनी जीत का दावा करते हुए 1 करोड़ की शर्त लगाने की बात कही. उन्होंने NDA को करीब 11 सीटें मिलने और किसी भी दल को पूर्ण बहुमत न मिलने का अनुमान जताया. वहीं, कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ बेहतर प्रदर्शन के दम पर सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहा है, जबकि एलडीएफ को कड़ी चुनौती मिल रही है.