Karnataka Power Tussle LIVE: सिद्धारमैया CM पद छोड़ेंगे! आलाकमान ने दे दिया मैसेज, शिवकुमार या कोई और?

Karnataka Power Tussle LIVE: सिद्धारमैया CM पद छोड़ेंगे! आलाकमान ने दे दिया मैसेज, शिवकुमार या कोई और?
नई दिल्ली: कर्नाटक की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ा भूचाल आया हुआ है। लुटियंस दिल्ली के सियासी गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आने वाले शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमांड ने सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाकर एक बड़ा 'राष्ट्रीय रोल' (National Role) स्वीकार करने को कहा है और उनकी जगह राज्य के कद्दावर नेता और मौजूदा डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। केवल इतना ही नहीं, सत्ता संतुलन और सिद्धारमैया को मनाने के लिए एक 'बिहार फॉर्मूला' भी तैयार किया गया है, जिसके तहत सिद्धारमैया के बेटे (यतींद्र सिद्धारमैया) को कर्नाटक का नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान इस चर्चा को महज 'अफवाह' और आगामी राज्यसभा चुनावों की सामान्य बैठक बताकर टालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कर्नाटक भवन की हलचल कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।