ITR Filing : आईटीआर भरने में न करें जल्दबाजी, 15 जून तक कर लें इंतजार, वरना चूक हुई तो अटक जाएगा रिफंड
ITR Filing Update : अगर आप भी अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें. 15 जून तक इंतजार कर लें, ताकि आपके आईटीआर में कोई गलती न होने पाए. 15 जून तक आपके सभी डॉक्यूमेंट जैसे फॉर्म 16, फॉर्म 26एएस और एआईएस मिल जाते हैं, जिससे सही और आसान आईटीआर भरा जा सकता है.