Inspiring Story: मजदूर बना मसीहा! ई-रिक्शा को बनाया स्कूल बस, बदल दी 80 बच्चों की किस्मत

Inspiring Story: मजदूर बना मसीहा! ई-रिक्शा को बनाया स्कूल बस, बदल दी 80 बच्चों की किस्मत
Inspiring Story: जमुई के एक टोला सेवक ने महादलित बच्चों की शिक्षा को लेकर जो किया वो एक नजीर बन गया है. जयकांत ने मुश्किल से अपनी पढ़ाई की, लेकिन वह नहीं चाहता कि उसके समाज के और बच्चों को भी पढ़ाई में मुश्किल आए. इसलिए उसने खुद के पैसों से एक ई-रिक्शा खरीद ली और उस से वह हर रोज बच्चों को घर से स्कूल लाता है और स्कूल से घर छोड़ने जाता है.