Hyderabad Roller Ice Cream: हैदराबाद की गलियों में बिना बिजली के जम रही है आइसक्रीम; 12 फलों का स्वाद और 30 रुपये दाम, जानें क्या है इसके पीछे का विज्ञान

Hyderabad Roller Ice Cream: हैदराबाद की गलियों में बिना बिजली के जम रही है आइसक्रीम; 12 फलों का स्वाद और 30 रुपये दाम, जानें क्या है इसके पीछे का विज्ञान
Hyderabad Viral Roller Ice Cream: हैदराबाद में इन दिनों बिना बिजली के बनने वाली 'देसी रोलर आइसक्रीम' काफी वायरल हो रही है. स्टेनलेस स्टील के ड्रम में बर्फ और नमक भरकर तैयार की जाने वाली यह आइसक्रीम पूरी तरह से प्राकृतिक है. इसमें 12 प्रकार के मौसमी फलों का उपयोग किया जाता है और किसी भी प्रकार के कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल नहीं होता. मात्र 30 रुपये की कीमत में मिलने वाली यह मलाईदार आइसक्रीम हैदराबाद के मोजम जाही मार्केट में गर्मी से राहत पाने का सबसे लोकप्रिय साधन बन गई है.