Health Tips: चोट-डॉग बाइट के इलाज में कोचिला का देसी नुस्खा कितना सेफ? आजमाने से पहले जानें ये 3 जरूरी बातें
Dog Bite Home Remedy: समस्तीपुर के ग्रामीण इलाकों में आज भी घाव और कुत्ता काटने पर 'कोचिला' जैसे पीढ़ियों पुराने देसी नुस्खे से प्राथमिक उपचार करने की परंपरा है. जहां ग्रामीण बुजुर्ग इस पारंपरिक चिकित्सा को कारगर मानते हैं. वहीं डॉक्टरों का स्पष्ट कहना है कि रेबीज जैसे गंभीर मामलों में लापरवाही जानलेवा हो सकती है. इसलिए अस्पताल जाकर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना ही एकमात्र सुरक्षित उपाय है.