Ground report: 45 डिग्री सेल्सियस तापमान का रानीपुर टाइगर रिजर्व पर दिखा असर, पर्यटकों का आना बंद, सूनी पड़ी दुकाने

Ground report: 45 डिग्री सेल्सियस तापमान का रानीपुर टाइगर रिजर्व पर दिखा असर, पर्यटकों का आना बंद, सूनी पड़ी दुकाने
सामान्य दिनों में रानीपुर टाइगर रिजर्व में प्रतिदिन 50 से 70 पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते थे, जो जंगल सफारी और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते थे. लेकिन इस समय तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण पर्यटकों ने यहां आना लगभग बंद कर दिया है. लगातार पड़ रही गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है, वही पर्यटकों की कमी का सीधा असर रिजर्व के आसपास छोटे व्यापारियों और दुकानदारों पर भी देखने को मिल रहा है. पहले जहां पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय दुकानदारों की अच्छी कमाई हो जाती थी, वहीं अब उनकी दुकानें दिनभर सूनी पड़ी रहती हैं.