Ground Report: सिर पर AC और बदन पर ठंडी हवा! झुलसती गर्मी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को राहत, गजब है ये गैजेट
Delhi Traffic Police AC Helmet: दिल्ली सरकार ने चिलचिलाती गर्मी में सड़कों पर तैनात रहने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी राहत दी है. ट्रायल बेसिस पर जवानों को आधुनिक AC हेलमेट, पोर्टेबल फैन और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ORS दिए जा रहे हैं. इस पहल को लेकर पुलिसकर्मियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसके बाद इस सुविधा को आगे और बढ़ाया जा सकता है.