Ground Report : धौलपुर में पानी बना जहर! 3 किमी दूर से लाना पड़ रहा पानी, गांव छोड़ने को मजबूर लोग
Ground Report : धौलपुर के सरमथुरा इलाके में पानी का संकट विकराल रूप ले चुका है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को 2-3 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है और कई परिवार गंदा पानी छानकर पीने को मजबूर हैं. महंगे टैंकर, बढ़ती बीमारियां और पलायन की मजबूरी ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल कर दी है. बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है.