Ground Report: टीन की छत, बंद AC और 46 डिग्री तापमान… फरीदाबाद के बीके अस्पताल की बदइंतजामी की खुली पोल

Ground Report: टीन की छत, बंद AC और 46 डिग्री तापमान… फरीदाबाद के बीके अस्पताल की बदइंतजामी की खुली पोल
फरीदाबाद के सबसे बड़े सरकारी बीके अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कोविड के दौरान बनाए गए टीन शेड में भर्ती मरीज बंद पड़े एसी, गर्म हवा और पीने के पानी की कमी से परेशान हैं. 46 डिग्री तापमान के बीच कई मरीज वार्ड छोड़कर पेड़ों के नीचे बैठने को मजबूर हैं. मरीजों और परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में गर्मी के साथ इलाज और बुनियादी सुविधाओं की भी भारी कमी बनी हुई है.