Famous Personality: बॉलीवुड स्टार्स के 'संकटमोचक' बने मारवाड़ के लाल! जानें कौन है अमिताभ-सलमान का फैमिली डॉक्टर
Who Is Bollywood Trusted Doctor: राजस्थान के पाली जिले के छोटे गांव से निकलकर मुंबई के प्रतिष्ठित Bombay Hospital में अपनी पहचान बनाने वाले डॉक्टर गौतम भंसीली आज बॉलीवुड सितारों के सबसे भरोसेमंद डॉक्टरों में गिने जाते हैं. अमिताभ बच्चन, सलमान खान और शाहरुख खान समेत कई बड़ी हस्तियां उन पर भरोसा करती हैं. कोरोना काल में हजारों मरीजों का मुफ्त इलाज कर उन्होंने देशभर में खास पहचान बनाई.