Falsa Ka Juice: गर्मी से परेशान? AC नहीं, फालसे का शरबत करेगा कमाल, घर पर मिनटों में बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक
Falsa Sharbat Recipe: भीषण गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए फालसे का शरबत एक बेहतरीन देसी उपाय है. यह फल केवल 20 से 25 दिनों के लिए बाजार में उपलब्ध होता है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है. फालसे में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं. इसका शरबत बनाना भी बेहद आसान है—फालसे को धोकर मसलें, उसमें पानी, चीनी या गुड़ और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर स्वादिष्ट पेय तैयार किया जा सकता है. यह शरबत लू से बचाव, पाचन सुधारने और शरीर को ठंडा रखने में काफी कारगर होता है.