Fake voting exposed in Tamil Nadu: तमिलनाडु चुनाव में SIR 'बेकार'! भारत में वोट देकर भागते हुए पकड़ाए 25 विदेशी

Fake voting exposed in Tamil Nadu: तमिलनाडु चुनाव में SIR 'बेकार'! भारत में वोट देकर भागते हुए पकड़ाए 25 विदेशी
Fake voting exposed in Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद चेन्नई और मदुरै हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने श्रीलंका, ब्रिटेन, कनाडा और इंडोनेशिया के करीब 25 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. विदेश जाने की जांच के दौरान इनकी उंगलियों पर चुनाव की 'न मिटने वाली स्याही' लगी पाई गई. जांच में सामने आया कि विदेशी पासपोर्ट होने के बावजूद इनके पास अवैध रूप से भारतीय वोटर आईडी कार्ड थे, जिनका इस्तेमाल इन्होंने हालिया चुनाव में वोट डालने के लिए किया. यह घटना चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट से 74 लाख फर्जी नाम हटाने के विशेष अभियान (SIR) के बाद हुई है, जिससे चुनाव आयोग की वेरिफिकेशन प्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.