Explainer: विजय को दरकिनार कर DMK-AIADMK को न्योता देंगे राज्यपाल? लोकभवन की भूमिका पर क्या कहता है संविधान?

Explainer: विजय को दरकिनार कर DMK-AIADMK को न्योता देंगे राज्यपाल? लोकभवन की भूमिका पर क्या कहता है संविधान?
Explainer Tamilnadu Government Formation Rule: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी है लेकिन वह भी जादुई आंकड़े से दूर है. कांग्रेस के समर्थन के बावजूद उसके पास केवल 112 विधायक ही हो रहे हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 का है. ऐसे में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने फिलहाल उनको सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है. वह सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. अब सवाल यह है कि क्या वह विजय को दरकिनार कर डीएमके-एआईएडीएमके गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं. क्या हैं संवैधानिक प्रावधान. इसी विषय पर पढ़िये आज की यह विवेचना...