Election Result News LIVE: BJP से हार के बाद ममता दीदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
Election Result News LIVE: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. जिससे तृणमूल कांग्रेस की 15 साल पुरानी सत्ता खत्म होती दिख रही है. अब सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर है जहां सुवेंदु अधिकारी समेत कई नाम चर्चा में हैं. दूसरी ओर तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है और DMK को सत्ता से बाहर कर दिया है. विजय के मुख्यमंत्री बनने की संभावना मजबूत मानी जा रही है. वहीं हार के बाद पहली बार ममता बनर्जी आज 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. इधर विजय ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.