CNG Price Hike : सीएनजी फिर 2 रुपये महंगी, अब 86 रुपये किलो पहुंची कीमत, पीएनजी के भी बढ़े दाम
CNG Price Update : दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं. महानगर गैस लिमिटेड ने शनिवार को अपने उपभोक्ताओं को दोहरा झटका देते हुए सीएनजी 2 रुपये किलो तो पीएनजी 50 पैसे प्रति एससीएम बढ़ा दिया है. दोनों ही ईंधन पर नई दरें 29 मई की आधी रात से ही लागू हो चुकी हैं.