CJI साहब, एक सीट पर हम मात्र 282 वोट से हार गए जबक‍ि वहां… SIR में कटे इतने नाम, TMC की सुप्रीम कोर्ट में दलील

CJI साहब, एक सीट पर हम मात्र 282 वोट से हार गए जबक‍ि वहां… SIR में कटे इतने नाम, TMC की सुप्रीम कोर्ट में दलील
CJI Suryakant West Bengal Sir Hearing: तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दलीलें पेश की जो खुद कोर्ट की पिछली टिप्पणी पर आधारित थी. टीएमसी ने कहा क‍ि पश्चिम बंगाल की कम से कम 31 विधानसभा सीटों पर जहां उसे भारतीय जनता पार्टी से हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी की जीत का अंतर उन मतदाताओं की संख्या से कम था जिनके नाम 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न' (SIR) प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे.