CISF ने संभाला विदेश मंत्रालय में मोर्चा, 'अभेद्य किले' में तब्दील हुआ 'सुषमा स्वराज भवन', तैनात हुए 90 कमांडो
विदेश मंत्रालय के मुख्यालय सुषमा स्वराज भवन की सुरक्षा अब CISF के हाथों में आ गई है. गुरुवार को 90 CISF जवानों ने औपचारिक रूप से सुरक्षा जिम्मेदारी संभाल ली. विदेश मंत्रालय देश की कूटनीतिक गतिविधियों का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. ऐसे में सरकार ने इसकी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए CISF की तैनाती की है.