Chunav Result 2026 LIVE: बंगाल चुनाव रिजल्ट से पहले बवाल, भवानीपुर में BJP-TMC में हाथापाई, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के नतीजे आज

Chunav Result 2026 LIVE: बंगाल चुनाव रिजल्ट से पहले बवाल, भवानीपुर में BJP-TMC में हाथापाई, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के नतीजे आज
Election Results 2026 LIVE Updates: 4 मई 2026 यानी आज विधानसभा चुनाव के नतीजों का दिन है. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरु में विधानसभा चुनावों के नतीजे एक साथ घोषित हो रहे हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 294 सीटें पश्चिम बंगाल में हैं. इसके अलावा तमिलनाडु में 234, केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान हुआ. चलिए जानते हैं विधानसभा चुनाव परिणाम के हर लेटेस्ट अपडेट्स.