CBSE, LPG, इनकम टैक्स, बैंक रूल्स… 1 जून से बहुत कुछ बदलने वाला है! किसमें आपका फायदा, कहां नुकसान? सब जानें
1 June Many Rules Change: 1 जून 2026 से देश और खासकर पश्चिम बंगाल में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. बंगाल में ममता बनर्जी की 'लक्ष्मी भंडार' योजना बंद होकर नई 'अन्नपूर्णा योजना' शुरू हो रही है, जिसमें महिलाओं को 3000 रुपये महीने मिलेंगे. इसके साथ ही बंगाल में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर शुरू होगा. देशभर में कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम बदलेंगे, नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होंगी, और CBSE 12वीं की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू होगी. आइए जानते हैं 1 जून से होने वाले 8 बड़े बदलाव.