BRICS Summit 2026 LIVE: जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री से की मुलाकात, रिश्तों को मिली नई रफ्तार
BRICS Summit Live Updates: भारत की मेजबानी में गुरुवार से ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट और उसके चलते पैदा हुई पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत को लेकर बड़ी अहम चर्चा होगी. ब्रिक्स समिट से इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में चिली के विदेश मंत्री फ्रैंसिस्को पेरेज मैकेन्ना के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच भारत-चिली संबंधों को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.