BRICS Meeting: दिल्ली में BRICS नेताओं संग दिखे पीएम मोदी... ईरानी मंत्री भी रहे मौजूद

BRICS Meeting: दिल्ली में BRICS नेताओं संग दिखे पीएम मोदी... ईरानी मंत्री भी रहे मौजूद
BRICS Meeting: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. राजधानी में आज कूटनीति का बड़ा मंच देखने को मिला जब नरेंद्र मोदी ने BRICS देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सभी नेताओं के साथ एक ग्रुप फोटो भी ली गई, जो अब चर्चा का विषय बन गई है. यह बैठक दिल्ली में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई, जहां वैश्विक मुद्दों से लेकर आपसी सहयोग और आर्थिक साझेदारी जैसे अहम विषयों पर बातचीत हुई. सबसे खास बात यह रही कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अलग से मुलाकात की.