Baranagar Chunav Results LIVE: ज्योति बसु के गढ़ बारानगर पर TMC का है कब्जा, सयंतिका बनर्जी मारेंगी बाजी या सजल घोष खोलेंगे BJP का खाता, परिणाम आज
Baranagar Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल के बारानगर विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. 24 परगना जिले में आने वाली इस सीट से ज्योति बसु ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी, जिस पर 15 सालों से टीएमसी का कब्जा है. बारानगर सीट पर टीएमसी की सयंतिका बनर्जी का मुकाबला भाजपा के सजल घोष से है. इससे पहले ये दोनों 2024 के उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. अब देखना यह है कि सयंतिका बनर्जी दूसरी बार जीत का परचम लहराती हैं या फिर सजल घोष इस सीट पर भाजपा की जीत का खाता खोलते हैं. बारानगर विधानसभा चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें News18 Hindi के साथ.