Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony LIVE: 'मैं शपथ लेता हूं...' हिमंत बिस्वा सरमा ने ली असम के सीएम पद की शपथ
Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony LIVE: हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. असम सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. इसके अलावा भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी इस भव्य समारोह में शरीक हुए.