Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony LIVE: 'मैं शपथ लेता हूं...' हिमंत बिस्वा सरमा ने ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ
Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony LIVE: असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही है. गुवाहाटी में आजभव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी इस समारोह में शरीक होने गुवाहाटी पहुंचे हैं.