65 का दूल्हा और 65 की ही दुल्हन, बुढापे में गजब चढ़ा प्रेम का रंग, महिला की मांग में अचानक सिंदूर देखकर दंग रह गए गांववाले

65 का दूल्हा और 65 की ही दुल्हन, बुढापे में गजब चढ़ा प्रेम का रंग, महिला की मांग में अचानक सिंदूर देखकर दंग रह गए गांववाले
Bihar unusual marriage : प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह बात बिहार के जमुई जिले में उस वक्त सच साबित हो गई जब 65 साल के एक बुजुर्ग और उनकी हमउम्र प्रेमिका ने समाज की परवाह किए बिना मंदिर में शादी रचा ली. गांव वालों को तब इस प्रेम कहानी का पता चला, जब दुल्हन बनी महिला मांग में सिंदूर और हाथों में नेल पॉलिश लगाकर गांव लौटी. इसके बाद पूरे गांव में इस अनोखी शादी की चर्चा शुरू हो गई.