60 की रफ्तार से आ रहा बवंडर, दिल्ली से बिहार-बंगाल तक मूसलाधार बारिश, IMD की 2 दिन के लिए चेतावनी

60 की रफ्तार से आ रहा बवंडर, दिल्ली से बिहार-बंगाल तक मूसलाधार बारिश, IMD की 2 दिन के लिए चेतावनी
Tomorrow Weather IMD Warning: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों राहत मिलने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने मौसम में बड़े बदलाव का महा-अलर्ट जारी किया है. एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कल यानी रविवार 3 मई से दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित देश के कई राज्यों में आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडक घुलेगी, वहीं कुछ राज्यों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज तूफानी हवाएं तबाही मचा सकती हैं.